Breaking News

बंद बोरे में मिली पत्नी की लाश: दरिंदगी की हदें पार, देख पति की रुंह कांप उठी!

 

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा कार्यकर्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात निर्माणाधीन मकान में बोरे में मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार देर रात करीब एक बजे आशा कार्यकर्ता का शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में बोरे में बंद मिला। ग्रामीणों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता को रात तक घर के बाहर सामान्य रूप से देखा गया था। लेकिन कुछ देर बाद वह लापता हो गई।  परिवार ने जब खोजबीन शुरू की तो घर के पास बोरे में शव मिलने की जानकारी हुई।

शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। एक ग्रामीण महिला ने बताया कि शव पर खरोंच के कई निशान थे और स्थिति साफ बताती है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है। घटना से गांव में मातम का माहौल है और लोग सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। मृतका के पति ने भूपेंद्र नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में पता लगेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और आरोपी भूपेंद्र के बीच संबंध थे। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

“पति छत पर आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी खोला दरवाजा तो नज़ारा देख पति के उड़े होश फिर खुद किया चौकाने वाला फैसला”

  उत्तर प्रदेश:  बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *