– बुद्ध पूर्णिमा पर रेडक्रास सोसाइटी ने रेलवे स्टेशन में यात्रियों को बांटा जल
– रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बोतल में शीतल जल भरते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी कार्यकारी चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए यात्री गाड़ियों के जनरल डिब्बे में बैठे यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ शीतल जल वितरित किया। डॉ अनुराग ने कहा कि जल सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और इस कड़क धूप में एक बार भोजन न मिले चल सकता है पर पानी बहुत आवश्यक है। इसके तहत लम्बी दूरी की यात्री गाड़ियों में यात्रियों को पानी तो गिलास में पिलाया ही गया साथ ही उनकी बोतलों में भरकर दिया गया। सभी सहयोगियों ने बड़े ही प्रेमभाव से जनरल कोच में अंदर प्रवेश कर सभी को जल पिलाया। सभी यात्री डॉ अनुराग व उनके सहयोगियों द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना करने के साथ आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे थे। डॉ अनुराग ने यह भी बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा अभी आगे भी जारी रहेगी। सभी के द्वारा 5004 चौरी चौरा एक्सप्रेस, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 20433 जम्मू मेल व प्लेटफार्म में प्रतीक्षारत यात्रियों को भी शीतल जल प्रदान किया गया। शीतल जल वितरण सेवा से पूर्व सभी सदस्यों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, केके सिंह, रामप्रकाश मौर्य, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, प्रवीण अवस्थी एडवोकेट, सुरेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, अतुल कुमार गुप्ता सहित जयनाथ यादव, स्टेशन अधीक्षक, पुनीत कुमार सीसीटीसी व आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

News Wani