Breaking News

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया धरना-प्रदर्शन

– पंद्रह सूत्रीय मांगो को उठाया, निस्तारण की मांग
– आम सभा को संबोधित करते वक्ता।
फतेहपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ के आहवान पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो कार्यशाला प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें पंद्रह सूत्रीय मांगे उठाई गई और शासन व विभागीय अधिकारियों से निस्तारण की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन व आम सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय उप महामंत्री वीएस बाजपेई व संचालन शाखा अध्यक्ष जयचन्द्र प्रकाश ने किया। आम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डिपो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी समय से आवाज उठाते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने मांग किया कि डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए, लंबी दूरी के मार्गों पर हाई एण्ड लग्जरी बसें निगम द्वारा संचालित की जाएं, निर्धारित वर्तमान अतिरिक्त कर की दरों में विद्यमान असमानता समाप्त की जाए, एक्सप्रेसवेज व हाईवेज को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। वक्ताओं ने शासन व विभागीय अधिकारियों से सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। इस मौके पर शांतिभूषण मिश्रा, राजवीर सिंह, राकेश कुमार, रोशनलाल, दिनेश कुमार, संजय शुक्ला, विजय यादव, रामू तिवारी, रवी सिंह चौहान, विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार, संजय पाल, अनीस सिंह, महेश तिवारी, प्रदीप, आलोक गौतम, राजेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *