Breaking News

एक ही परिवार क़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

– वर्चस्व को लेकर पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्ष के बीच हुआ विवाद
– गांव को छावनी में किया तब्दील, एडीजी समेत आलाधिकारियों ने की जांच

हथगांव, फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र क़े अखरी गांव में वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्यवाही की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने शवों को उठने दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एडीजी भानु भास्कर, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना क्षेत्र क़े ग्राम पंचायत अखरी निवासी किसान नेता पप्पू सिंह की मां राम दुलारी मौजूदा प्रधान है। पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह पूर्व प्रधान है। पिछले 25 वर्षों से मुन्नू सिंह के पास प्रधानी थी। 25 सालों बाद पप्पू सिंह ने प्रधानी छीनी थी। दोनों लोग एक दूसरे से चुनावी रंजिश रखते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह बाइक से पप्पू सिंह, अपने बेटे अभय सिंह, और रिंकू सिंह के साथ खेतों से वापस आ रहे थे। सामने पूर्व प्रधान पक्ष के लोग ट्रैक्टर से आ रहे थे। तभी रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगीं। इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने रायफल से फायरिंग करनी शुरू कर दी।पप्पू सिंह को करीब पांच गोलियों से छलनी कर दिया गया। वहीं बेटे और भाई को भी दौडाकर दो दो गोली मारी गई। घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जाँच करते हुए साक्ष्य जुटाये है। एडीजी ने बताया कि घटना में करीब छह लोग शामिल थे। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र

– पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जे का उठाया मामला एसपी को शिकायती पत्र देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *