Breaking News

सिक्किम में तीस्ता नदी में समाया टूरिस्ट वैन, 9 लापता

 

गंगटोक: पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 11 पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन गुरुवार रात उत्तरी सिक्किम में तीस्ता नदी में गिरने के बाद नौ लोग लापता हो गये हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा गंगटोक से लगभग 52 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस अधीक्षक मंगन सोनम देचू ने कहा कि दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बाकी नौ लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग-मुंशीथांग रोड पर हुई और वाहन लगभग 1,000 फुट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दो समूहों ने सिक्किम पंजीकृत एक पर्यटक वाहन को किराए पर लिया था। दुर्घटना में जीवित दो लोगों को आज सुबह गंगटोक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि एसडीपीओ चुंगथांग के नेतृत्व में राज्य पुलिस की एक टीम, भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टुकड़ियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण मौसम की बीच बचाव और तलाशी अभियान शुरू किया है।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *