Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा — स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, सास की मौत; दामाद गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती। 🚨

फतेहपुर में देर रात एक सड़क दुर्घटना में सास की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जाफरगंज थाना क्षेत्र के रिंद नदी के समीप एक ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ।

जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी प्रेम शंकर अपनी 55 वर्षीय सास कल्ली देवी पत्नी स्वर्गीय राम सजीवन को बाइक से ललौली थाना क्षेत्र के रासी डेरा गांव ले गए थे। वे वहां से अपने गांव बरवा लौट रहे थे।

वापसी के दौरान, रिंद नदी के पास एक ऊंचे ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में प्रेम शंकर और कल्ली देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया।

इलाज के दौरान कल्ली देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, दामाद प्रेम शंकर को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अमौली रेफर किया गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *