फतेहपुर। अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना में मृत हुए लोगों के लिए शनिवार को खागा नगर के संभ्रांत लोगों ने नगर के चौक चौराहे पर एक सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में मरे हुए लोगो के लिए सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन रखकर मृत हुए लोगों की आत्म की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात लोगों ने कैंडल जलाकर मार्च करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।सभी अधिकारियों व संभ्रांत लोगों ने इस घटना को लेकर अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।इस दौरान प्रमुख रूप से खागा तहसीलदार इवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल अपराध निरीक्षक दिनेश शुक्ल, उपनिरीक्षक त्रिवेणी पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, भाजपा ऐरायां मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहित दीक्षित, विहिप के मठ मंदिर प्रमुख संदीप तिवारी, विद्यार्थी परिषद के अक्षय त्रिपाठी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष, अनिल साहू, राजेश चौधरी, गगन अग्रवाल, सर्वेश यादव, महबूब अहमद सिद्दकी, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, विकास केशरवानी, उपाध्यक्ष डॉ0 आर सी राय, आलोक मिश्र, आशीष गुप्त, धीरज मोदनवाल, महामंत्री अतुल साहू, दिनेश सिंह राजपूत, मंत्री शमीम अहमद, धीरेंद्र शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज, हाफिज, जावेद हाफिज जी, त्रियुगी नारायण गुप्त, डॉ0 एस के शुक्ल, मुकुंद गुप्त, समाजसेवी सुशील गुप्त गांधी, संजीत सिंह, सुनील गुप्त, नितिन सक्सेना, रामहित शुक्ल, मंजीत सिंह, योगेश, राजवीर, विनोद कांबली, हेमराज सिंह एड, निसार अहमद, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।