Breaking News

“दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कॉलेजों को मिली बम धमकी से हड़कंप: सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर”

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेज रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली. ईमेल करने वाले ने बताया कि वे दोपहर 1.15 पर ब्लास्ट करेंगे. धमकी मिलने के बाद दोनों कॉलेजों में सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है.

जांच में सामने आया है कि मेल भेजने वाले ने दावा किया कि दोनों कॉलेज परिसरों में 3 RDX आधारित IED लगाए गए हैं, जिनमें से एक को दोपहर 1:15 बजे विस्फोट के लिए टाइम सेट किया गया है. धमकी की सूचना पर दिल्ली पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. वहीं, इस घटना से दोनों कॉलेजों के छात्रों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. हालांकि पुलिस की त्वरित और सफल कार्रवाई से यह सुनिश्चित हो गया कि स्थिति नियंत्रण में है और कोई खतरा नहीं है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दें कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित दो CRPF स्कूलों को 18 नवंबर को ईमेल के माध्यम से बम धमकी भेजी गई. इसी तरह साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट में भी धमकी भरे संदेश पहुंचे. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत सभी जगहों पर पहुंचीं और जांच शुरू की, लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई.

About NW-Editor

Check Also

“दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्त में आए बदमाश”

नई दिल्ली: दिल्ली में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर सनसनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *