Breaking News

मवई गनेशपुर में आदर्श व्यापार मंडल की इकाई गठित

– नवमनोनीत पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
– नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट संपूर्ण भारत ने मवई गनेशपुर में पदाधिकारियों का गठन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष भोले शंकर द्विवेदी को हुसैनगज प्रभारी का भी दायित्व दिया गया। महामंत्री पद पर हरि प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी को मवई कस्बा प्रभारी का दायित्व भी दिया गया। संतोष द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के पद पर राममोहन तिवारी, दया शंकर गुप्ता, चंद किशोर द्विवेदी, रंजन शुक्ला को शामिल किया गया। 64 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि एक अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का कार्य करें। किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई दिक्कत आती है तो तुरंत जिला कार्यकारिणी या राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराएं। सदैव टीम आपके साथ हर सुख दुख में खड़ी मिलेगी। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, युवा अध्यक्ष इमरान खान, नगर अध्यक्ष आफाक, उपाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, शिव गोविंद सिंह, महताब, विकास सिंह, फौजी भाई, अमन गुप्ता, मवई कस्बा के भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *