Breaking News

“यूपी हादसा: रात में ढही मकान की छत, मलबे में दबा पूरा परिवार; 1 की मौत, 7 घायल”

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जैत में शनिवार रात बारिश के चलते मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दब गए। घटना से चीखपुकार मच गई। लोगों ने मलबे में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय युवक अनुज पुत्र शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए हैं। इनमें मृतक अनुज के पुत्र अनिरुद्ध की हालत हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं घटना में विपनेश पुत्र शेर सिंह उम्र 27 वर्ष, पप्पी पत्नी विपनेश उम्र 26 वर्ष, शीलू पत्नी अनुज उम्र 23 वर्ष, पलक पुत्री विपनेश उम्र 6 वर्ष, अंकुर पुत्र अनुज, अमृत घायल हो गए। घायल विपनेश ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे पर मकान की छत गिर गई। मलबे में मैं और मेरे भाई का परिवार दब गया। इनमें बच्चे भी शामिल थे। भाई की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल है। उसका फर्रुखाबाद में इलाज चल रहा है। तीन लोगों का अलीगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी होने पर अलीगंज एसडीएम जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संजय कुमार, थाना प्रभारी अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर मौके पर पहुंच  गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया घटना देर रात्रि की है। आठ लोग घायल हुए थे, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। एक बच्चे की हालत चिंताजनक है, जिसका इलाज फर्रुखाबाद में चल रहा है। परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *