Breaking News

UP: टूटे चूड़े, अस्त-व्यस्त कमरा, महिला की क्रूर हत्या”

पूरे कमरे में चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। हालांकि, पुलिस दुष्कर्म एवं लूट की आशंका से इन्कार कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने आसपास से सुबूत जुटाए। देर शाम मऊरानीपुर थाने में भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला का पति अपने बेटों के साथ गुजरात में काम करता है। महिला गांव के घर में अकेले रहती थी। पड़ोस के गांव में उसका भतीजा रहता है। उसने पुलिस को बताया कि महिला गांव में निर्माणाधीन श्मशान घाट में मजदूरी करती थी। शनिवार को काम से लौटकर पड़ोस में हो रही गणेश पूजा में गई थी। रात करीब 10 बजे लौटकर घर आई। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसके साथ काम करने वाला राजमिस्त्री महिला को लेने आया। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर उसने भतीजे को बुलाया। भतीजा दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो देखा कि महिला का शव चारपाई के पास पड़ा था। कमरे का दरवाजा खुला था।  आशंका जताई जा रही है कि आधी रात के बाद बदमाश बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुसे। वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते निकले। कमरे की हालत देखने से लग रहा था कि महिला ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन हमलावर ने रस्सी से गला घोंट दिया। हालांकि, उसके पति एवं भतीजे ने गांव के युवक पर शक जताया। उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उसे परेशान करता था। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति रामस्वरूप के गुजरात से झांसी न पहुंच सकने से रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म समेत अन्य स्थितियां साफ हो सकेंगी। शनिवार शाम काम से लौटने के बाद महिला ने पति से करीब डेढ़ घंटे तक फोन पर बात की। पति के मुताबिक, उस दौरान महिला गांव के ही एक युवक का नाम ले रही थी। महिला ने बताया कि अक्सर युवक उसे परेशान करता था। शराब पीने के बाद गालीगलौज करता था। पति ने दीपावली पर घर आने पर आरोपी युवक से बात करने की बात कही थी। पति के मुताबिक, हत्या के बाद भी आरोपी युवक गांव में टहल रहा था। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी बने हैं। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *