उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
– सांसद नरेश उत्तम पटेल को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
खागा, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जनपद इकाई ने शनिवार को ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में जनपद के सांसद को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल से मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार के कारण फुटकर एवं पारंपरिक बाजारों के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग किया कि छोटे व्यापारियों के संरक्षण, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और स्थानीय बाजारों को बचाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए। इस अवसर पर चेयरमैन बिन्दा प्रसाद अग्रहरि, जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष गुलज़ार सिंह, महामंत्री मनोज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष समीर अग्रहरि, युवा महामंत्री श्रीकांत मिश्र, युवा जिला उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अग्रवाल और अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से पत्र के माध्यम से संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

About NW-Editor

Check Also

डा. हैनीमैन की जयंती पर मरीजों को बांटे फल

– जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। होम्योपैथी के जन्मदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *