Breaking News

चिकनपॉक्स बचाव व सीपीआर प्रशिक्षण अभियान चलाया

– बच्चों को सीपीआर प्रशिक्षण देते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पुनः चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव व सीपीआर प्रशिक्षण अभियान चलाया। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 72, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 103, कम्पोजिट विद्यालय मलाका के 113 कुल 288 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय मलाका के बच्चों को सीपीआर प्रशिक्षण देकर कैसे किसी के हृदय रुक जाने पर अस्पताल भेजने से पहले सीपीआर देना और फिर अस्पताल भेजने हेतु जागरूक किया और स्वच्छता रखने हेतु भी समझाया क्योंकि बहुत सारी बीमारियां स्वच्छता न रखने से हम सभी को प्रभावित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप, शशि देवी, कमलेश कुमार सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश श्रीवास्तव व अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *