Breaking News

शिकायतों के निस्तारण की कराई जाए वीडियोग्राफी: डीएम

– समाधान दिवस में आई 340 शिकायतों में 5 का हुआ निस्तारण

फतेहपुर। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी के सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओ को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार शिकायतो में मौके पर जाकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, समय से निस्तारण किया जाय। कोई भी शिकायत लंबित न रहे। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण मे आवश्यकतानुसार राजस्व व पुलिस बल की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर उसका नियमानुसार निस्तारण करे, साथ ही निस्तारण की कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाय। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी बिन्दकी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबधित शिकायतों को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतो का समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी कुल 340 शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार बिन्दकी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *