Breaking News

”जब दहेज बनी हैवानियत की कीमत: कार न मिली तो बहू पर चिमटा बरसा, जहर पिला मौत से जंग लड़वा दी”

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहु को यातनाएं दी हैं। दहेज के लोभियों ने बहू को गर्म चिमटे से जलाया है। डंडों से मारपीट की है। बहू के शरीर में कई जगह पर गंभीर घाव के निशान भी हैं।  ससुरालवालों की यातनाएं यहीं पर खत्म नहीं हुईं। उसके बाद दहेज लोभियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर बहू को पिला दिया। महिला की हालत गंभीर है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

घटना एक 1 महीने पहले की है। जहां गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर महिला सोनाली के पति, सास, ससुर, ननद ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके से माता-पिता ग्वालियर पहुंचे। गंभीर हालत में ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए महिला को रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सोनाली के पिता सतीश शर्मा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर की है।

About NW-Editor

Check Also

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, थाने में लाए जाने के कुछ घंटों बाद हड़कंप; दो कांस्टेबल सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां राजनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *