Breaking News

प्रदूषण से दिल्ली को कब मिलेगी राहत? आगे क्या है सरकार का प्लान

दिल्ली में एक ओर लोग प्रदूषण से परेशान हैं तो दूसरी ओर इसे लेकर सियासी घमासान भी मचा है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो पिछले आंकड़े हैं उनको देखें तो आने वाले दिन बहुत अच्छे होने वाले नहीं हैं. आने वाला एक सप्ताह बहुत अच्छा नहीं रहेगा. हम लगातार काम कर रहे हैं. कल हमने कुछ फैसले लिए थे. आज और फैसले लिए हैं. ये आज की बीमारी नहीं है. ये पुरानी सरकारों की दी हुई बीमारी है, जिसपर हम काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार वजहों से प्रदूषण होता है, जो हैं-सिरसा ने कहा, हमने 62 हॉट स्पॉट निकाले हैं, जिन पर काम कर रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में 13 ही थे. आज हम गूगल मैप और मैप इंडिया के साथ बैठक कर उनका भी सहयोग प्रदूषण को कम करने के लिए लेंगे. कारपूलिंग ऐप भी हम बनाने जा रहे हैं, जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके. पिछली सरकार ने हमें टूटी सड़के दीं, जिन्हें हम ठीक कर रहे हैं. हम एक टीम गठित कर रहे हैं जो सड़कों पर हुए गड्ढों की जानकारी देगी, जिन्हें 72 घंटे में भरा जाएगा.उन्होंने कहा, एमसीडी के पास प्रदूषण को लेकर काम करने की अहम जिम्मेदारी है, जिसको लेकर दस सालों तक मरम्मत का टेंडर दिया गया है. सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने के लिए जगह-जगह आग जला रही है. त्रिलोकपुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार ने खुद आग लगाकर वीडियो बनाया.

About NW-Editor

Check Also

“वर्दी की मर्यादा तार-तार: वाशरूम में रिकॉर्डिंग करता पकड़ा गया SSI, महिला अफसर के खुलासे से मचा हड़कंप”

दिल्ली: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक स्पेशल सब-इंस्पेक्टर (SSI) ने महिला पुलिसकर्मियों के टॉयलेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *