Breaking News

सुतली बम छुड़ाते समय हाथ में फटा, हाथ हुआ क्षतिग्रस्त, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया गांव में युवक बीती रात दीपावली पर्व के मौके पर पटाखा छुड़ा रहा घ। तभी सुतली बम हाथ में ब्लास्ट हो गया जिससे युवक का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी स्वर्गीय कल्याण सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ गोलू बीती रात दीपावली पर्व के मौके पर पटाखा छुड़ा रहा था। तभी एक सुतली बम उसके हाथ में ब्लास्ट हो गया जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *