Breaking News

35 लाख के मुआवजे के लिए 5 साल बाद लौटी ‘मृतक’ की पत्नी—बच्चे भी रह गए दंग

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाह गांव में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पांच साल पहले एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर-दहेज छोड़कर भाग गई थी, लेकिन अब पति की मौत के बाद 35 लाख रुपये के मुआवजे की खबर सुनते ही वो वापस लौट आई। प्रेमी को धोखा देकर पैसे के लालच में घर पहुंची इस महिला की करतूतों ने सबको चौंका दिया है।

मुआवजे की सूचना पर प्रेमी को छोड़ लौटी रेखा

जानकारी के मुताबिक, मृतक किसान ज्वाला प्रसाद अहिरवार की संपत्ति पर बीड़ा (आवासीय विकास परियोजना) के तहत मुआवजा मिला था। इसमें उनके चारों भाइयों को 35-35 लाख रुपये से ज्यादा की राशि दी गई। ज्वाला प्रसाद ने 15 साल पहले रेखा नाम की महिला से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा अंशु 11 साल का है, जबकि छोटा बेटा अमित सिर्फ 6 साल का। पांच साल पहले रेखा ने दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। लेकिन अब भाई ज्वाला प्रसाद की मौत और मुआवजे की खबर लगते ही रेखा प्रेमी को छोड़कर घर लौट आई। लौटते ही वो पैसे के लिए हंगामा मचा रही है।

मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि उनकी भाभी रेखा बच्चों को छोड़कर चली गई थी। अब पैसे की भनक लगी तो वापस आ गई और हिस्से की जिद कर रही है। वहीं, बड़े बेटे अंशु ने दर्द भरी बात कही कि मां हमें मारती-पीटती है, खाना-पानी तक नहीं देती। वो कहते हैं, “मां हमें परेशान कर रही है। हम चाचा के पास रहना चाहते हैं। पापा के जाने के बाद लौट आई और बीड़ा का पैसा मांग रही है।” बच्चों की चाची मालती ने भी यही कहा कि जेठ की पत्नी 5-6 साल पहले भाग गई थी, लेकिन जेठ की मौत और 30-35 लाख के मुआवजे के बाद हिस्सा मांगने आ गई। घर लौटने के बाद से ही वो पैसे को लेकर झगड़ा कर रही है।

पुलिस ने बच्चों को चाचा के हवाले किया, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, ज्वाला प्रसाद ने 35 लाख मुआवजे से रक्सा टोल के पास 50×50 का एक प्लॉट खरीदा था, जिसमें से आधा हिस्सा पहले ही तैयार हो चुका था। बच्चों ने थाने में शिकायत की कि मां इस प्लॉट पर नजर रखे हुए है और उसे बेचने की धमकी दे रही है। रक्सा थाना पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित उनके चाचा के पास भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी रखी हुई है। ये केस अब और उलझ सकता है, क्योंकि परिवार में पैसे को लेकर तनाव चरम पर है।

About NW-Editor

Check Also

‘झांसी स्टेशन पर एसी कोच के टॉयलेट टैंक में मिला मासूम का शव, पुलिस के सामने कई सवाल’

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *