Breaking News

‘बिना पर्ची, बिना खर्ची अब हमारी पहचान’ – 51 हजार को नियुक्ति पत्र देकर पीएम मोदी ने क्या दिया बड़ा संदेश?

 

आज देश के  47 शहरों में 16वें रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। रोजगार मेले में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को जॉइनिंग बांटे। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअली नवनियुक्त लोगों को संबोधित भी किया। इस संबंध में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से एक पोस्ट भी किया है।  पोस्ट में लिखा है,” रोजगार मेला युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उत्प्रेरक बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

About NW-Editor

Check Also

“तिरुपति लड्डू विवाद में बड़ा खुलासा; मंदिर बोर्ड ने क्लीन चिट से किया इनकार”

अमरावती: तिरुपति लड्डू मामले में एसआईटी ने अपनी फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *