Breaking News

भारत माता की पूजा अर्चना कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

 

बिंदकी, फतेहपुर। पहलगाम की घटना के बाद से लगातार लोगों में देश प्रेम के प्रति जज्बा बढ़ा है। इसी के चलते मां शारदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक उत्सव में भारत माता की पूजा अर्चना की गई पूर्व सैनिकों को फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मलवां विकाश खण्ड क्षेत्र के फरीदपुर गांव में मां शारदा मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर भारत माता की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान, ने कहा कि जो पहलगाम की जो पाकिस्तान ने की है उसे पूरा भारत देश में नाराजगी में था और मोदी जी के नेतृत्व में तीनों सेनन ने पाकिस्तान पर घुसकर इसका करारा जवाब दिया और आतंकवादी को मिटाने का काम किया इस मौके पर सांसद नरेश उत्तम पटेल तथा भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित तमाम लोग पहुंचे। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा के लिए देश की सेना द्वारा उठाए गए कदम का सभी लोग सम्मान करते हैं और सभी लोग सेना के साथ हैं। भारत देश कभी झुकने वाला नहीं है। इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन रामराज के अलावा पूर्व सैनिक मनीराम रवि शंकर पांडे अशोक कुमार अर्जुन सिंह तथा उमाकांत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमौली ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह भूपेंद्र उमराव धर्मपाल पटेल सुशील दोषी गणेश वर्मा मुन्नालाल सोनकर पदम पटेल भारतीय जनता पार्टी के बिन्दकी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बाबा ठाकुर अरुण कुमार शुक्ला आशीष पटेल शंभू दयाल जंगी प्रसाद प्रवेश उमराव अनिल उमराव आदि मौजूद रहे। पंडित बच्चन दीक्षित राम जी शुक्ला तथा दुर्गेश शुक्ला ने पूजा अर्चना कराई।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *