Breaking News

बऊवन बाईपास पर सड़क पार करते समय युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। खागा नगर क्षेत्र के बऊवन बाईपास के पास सोमवार को अंधे मोड़ के समीप सड़क पार करते समय एक युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल पुत्र राजू, निवासी धनकामई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अनिल सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक सामने से कार आ जाने के कारण हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक अपनी लेन में था और घटना अचानक हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने के बजाय वहीं रुका रहा। उसने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में सहयोग किया।

लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद अनिल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कार चालक को अपने साथ ले गई।

About NW-Editor

Check Also

11वें आयुर्वेद दिवस पर एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पांडेय सम्मानित, रेड क्रॉस सोसाइटी ने चिकित्सकों को भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *