सीतापुर। जनपद के ढकिया मछरेहटा गांव में आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को सेवा निवृत्त शिक्षक श्री रामकृष्ण शुक्ल के निज निवास पर “सिंदूर की कीमत (ऑपरेशन सिंदूर)” पुस्तक के विमोचन के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेतिया विधायक श्री भागवत उपस्थित रहे। उनके साथ रामगोपाल अवस्थी चेयरमैन रामगढ़ चीनी मिल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र मिश्र (वीरू), अजय भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर लेखक श्री रामकृष्ण शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर आये हुए आगंतुकों को सम्मानित किया । सम्मान कार्यक्रम में अजय प्रकाश शुक्ल एवं अखिलेश त्रिवेदी ने प्रमुख भूमिका निभाई।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “सिंदूर की कीमत” पुस्तक सामाजिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्र भावना को मजबूती प्रदान करती है। यह कृति समाज को दिशा देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने लेखक के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर अजय कुमार शुक्ला, केदार नाथ शुक्ला, संजय शुक्ला, यूपेश्वर शुक्ला, मूर्ति मोहन, देवदेश्वर शुक्ला,रवी त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, शुभम त्रिवेदी,रामनरेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु, ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय त्रिवेदी द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
News Wani
