Breaking News

थरियांव थाना समाधान दिवस में 63 शिकायतें पहुंचीं, 12 मामलों का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना थरियांव पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 45 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 18 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। राजस्व से संबंधित 7 तथा पुलिस विभाग से संबंधित 5, यानी कुल 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्रवाई जारी रही।

जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फरियादियों को न्याय दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री आवास के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप, विधवा महिला ने राज्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

खागा, फतेहपुर। क्षेत्र के आलमपुर गिरिया गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *