Breaking News

धाता में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप, 200 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच; विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

धाता, फतेहपुर। ग्राम धाता कारीकान में बुधवार को एसबीआई फाउंडेशन एवं चाइल्ड सर्वाइवेल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने किया। शिविर में दो सैकड़ा से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में मरीजों की आवश्यकता के अनुसार हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, टाइफाइड/विडाल, एलएफटी, केएफटी और ब्लड ग्रुप समेत विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के सफल संचालन में सीएसआई और एसबीआईएफ की टीम के साथ स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद कलीम, विजय नामदेव, प्रेम सिंह, सत्येंद्र पांडेय, गुलाब सिंह, रमेश सिंह और दुर्विजय ने भी अपने-अपने वार्डों में लोगों को शिविर की जानकारी देकर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने एसबीआईएफ एवं सीएसआई की टीम का आभार जताया। मैनेजर मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। समय पर जांच, उचित चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *