Breaking News

फतेहपुर में सपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश पर दिया जोर

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक, लेखक एवं विचारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वर्ष 1848 में पुणे में बालिकाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने महिला शिक्षा की मजबूत नींव रखी। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने शिक्षिका के रूप में इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर उन्होंने सामाजिक समानता, जातिगत भेदभाव के विरोध और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को संगठित स्वर दिया। इसके अलावा विधवाओं की दयनीय स्थिति में सुधार, महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार दिलाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस मौके पर मनोज यादव, धीरेन्द्र निषाद, अरुणेश पांडेय, कपिल यादव, ज्ञान सिंह, नंद किशोर पाल, हीरालाल साहू, सुहेल खान, आशीष नामदेव, नागेंद्र यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, शमशुल कुरैशी, कामता प्रसाद, मोहित कुमार, विपुल सिंह चौधरी, हंसराज सिंह यादव, शुभम कुमार, छोटू निषाद, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार और ज्ञानेश्वर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जेल में डीएम-एसपी की अचानक दस्तक, बैरकों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की हुई जांच

फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *