Breaking News

फाइव डे बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

– विरोध-प्रदर्शन कर उठाई प्रमुख मांगे
– मांगों को लेकर हड़ताल करके नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी।
फतेहपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंक संगठनों के अधिकारी व कर्मचारियों ने फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल की। विरोध-प्रदर्शन कर प्रमुख मांगे भी उठाई। हड़ताल के दौरान वीर सिंह, अनिमेश सिंह, ललित पाण्डेय, आदर्श सिंह, संजीव, अरूण ने बताया कि यह मांगे दशकों से चली आ रही हैं। जिसमें आईबीए से बैंक संगठनों का समझोता 2023 में हो चुका है परन्तु सरकार द्वारा इसका निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जबकि सारे संबंधित संस्थान पांच दिन ही कार्य कर रहे हैं। देश के तमाम वैकल्पिक माध्यम एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैकिंग, छोटी शाखाओं के होते हुए बैंकों का छह दिन कार्य करने का कोई औचित्य नहीं है। पंद्रह दिन पूर्व नोटिस देने के बाद भी सरकार की हीलाहवाली की वजह से हड़ताल की गई है।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *