Breaking News
Thane, Jan 16 (ANI): Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde being garlanded after Bharatiya Janata Party wins the Municipal Corporation elections, in Thane on Friday. (ANI Photo)

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत: 29 में 17 पर अकेले कब्जा, राउत का तंज– “शिंदे जयचंद न होते तो….

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 29 नगर निगमों में से 17 पर अकेले भाजपा का कब्जा हो गया है। यानी इन निगमों में मेयर बनाने जा रही है। वहीं, उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 8 निगमों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा गठबंधन को 25 नगर निगमों में जीत दर्ज हुई है। भाजपा-शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने उद्धव ठाकरे से BMC छीनकर, उनका तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है।

बीएमसी में भाजपा 89 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है राज्य चुनाव आयोग की तरफ से घोषित फाइनल रिजल्ट के मुताबिक BJP+ ने 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीती हैं। शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, NCP ने 167, शिवसेना (UBT) ने 155, NCP (SP) ने 36, MNS ने 13, BSP ने 6, SEC में रजिस्टर्ड पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों ने 196 और 19 सीटें निर्दलीयों ने जीतीं। महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के UBT के संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का जयचंद बताया। उन्होंने X पर लिखा- अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो BJP को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता। मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे।

जीत के जश्न की 2 तस्वीरें…

BMC में महायुति की जीत के बाद CM देवेंद्र फडणवीस को पत्नी अमृता ने तिलक लगाकर बधाई दी।
BMC में महायुति की जीत के बाद CM देवेंद्र फडणवीस को पत्नी अमृता ने तिलक लगाकर बधाई दी।
CM फडणवीस नागपुर में धरमपेठ जाकर मां से भी मिले। जहां CM की मां ने उनकी नजर उतारी।
CM फडणवीस नागपुर में धरमपेठ जाकर मां से भी मिले। जहां CM की मां ने उनकी नजर उतारी।

चुनाव नतीजों के बाद किसने, क्या कहा…

  • राज ठाकरे, मनसे चीफ: दुख की बात है कि मनसे उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। हमारी लड़ाई मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और एक खुशहाल महाराष्ट्र के लिए है। यह लड़ाई हमारे वजूद की है। ऐसी लड़ाइयां लंबे समय तक चलती हैं।
  • उद्धव ठाकरे, UBT शिवेसना चीफ: यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है… यह तब तक ऐसे ही जारी रहेगी जब तक मराठी व्यक्ति को वह सम्मान नहीं मिल जाता जिसके वे हकदार हैं।
  • संजय राउत, सांसद, शिवसेना(UBT): अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो BJP को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता! मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *