Breaking News

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जरूरतमंदों को मिली राहत, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने वितरित किए कंबल और फल

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा।

महोबा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर महोबा जिले के चरखारी विधानसभा क्षेत्र में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अपने पुत्र अमित नारायण मानेंद्र सिंह लोधी के साथ जरूरतमंदों को कंबल, फल और समाजवादी गमछे वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। साथ ही फल और समाजवादी गमछे भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए काम किया। उनके विचार और समाज के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर सुरजीत यादव, भज्जू यादव, मुकीम खान, अय्यूब कुरैशी, सिद्धगोपाल राजपूत सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

क्रशर प्लांट में चार नकाबपोश बदमाशों का धावा, लाखों रुपये की केबल चोरी; दीवार फांदकर प्लांट में घुसे बदमाश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो महोबा। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *