Breaking News

यश इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति की गूंज, धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। यश इंटरनेशनल स्कूल, विजयपुरा, कचौरा रोड, इटावा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्द्धन सिंह भदौरिया एवं प्रधानाध्यापक प्रदीप चंद्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके उपरांत छात्रों ने आकर्षक मार्च-पास्ट और फ्रीडम फाइटर परेड प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता अभियान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, “फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी”, रंगारंग राजस्थानी लोक नृत्य तथा वृद्धाश्रम पर आधारित भावनात्मक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और मंच संचालन की सराहना सभी अतिथियों ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्द्धन सिंह भदौरिया ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व — को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक श्री प्रदीप चंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों के साथ सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। समारोह का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह भदौरिया, शिवदुलारे चौधरी, श्री गोविंद सिंह, राकेश पाठक, हरनाम सिंह तोमर, प्रशांत सिंह भदौरिया, श्री विवेकवर्धन सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से सनी यादव, ध्रुव कुमार, फरहान अंसारी, अजय प्रताप, संदीप सिंह एवं ओमकान्त त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *