Breaking News

विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

– बाल विवाह उन्मूलन में समन्वित प्रयासों हेतु संकल्पित होने की दिलाई शपथ
– विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक बैठक में भाग लेते सीओ व अन्य।
फतेहपुर। विशेष किशोर पुलिस इकाई की आयोजित मासिक समीक्षा बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने निर्धारित एजेंडे के अनुसार बिंदुवार माह में की गई संबंधित विभागों की बच्चों के कल्याण के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। जिसमें मुख्यतः पॉक्सो एक्ट के प्राविधान को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा पालन करना, भारत सरकार के निर्देशानुसार सौ दिन के बाल विवाह उन्मूलन अभियान के संचालन की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। अभियान के सफल संचालन हेतु चाइल्ड हेल्प लाइन की समन्वयक नीरू पाठक व समग्र शिक्षा अभियान के जिला बालिका समन्वयक अरुण मिश्रा के प्रयासों की प्रशंसा की गई। बालश्रम उन्मूलन अभियान हेतु श्रम विभाग द्वारा चलाए जाते रहे बाल श्रमिकों के रेस्क्यू अभियान के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया। विभाग के श्रम परिवर्तन अधिकारी की रेस्क्यू किए गए बालकों को बाल कल्याण समिति में पेश करने के लिए कहा गया। बच्चों में भिक्षावृत्ति की रोकथाम, धूम्रपान निषेध हेतु कोटपा एक्ट की जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से बाल विवाह उन्मूलन में समन्वित प्रयासों हेतु संकल्पित होने हेतु निरीक्षक संजय पाण्डेय ने शपथ दिलाई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेन्द्र अवस्थी, बाल कल्याण समिति की सदस्य तरन्नुम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक संजय पाण्डेय, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदात्री मोहानी साहू, पॉक्सो कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता, समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व महिला आरक्षी उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *