Breaking News

हनी सिंह का लाइव शो विवाद: ‘गंदी बातें’ के बाद रैपर ने मांगी माफी और बताई पूरी सच्चाई

रैपर एंड सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल्ली के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. 14 जनवरी को वायरल हुए इस वीडियो में वो गंदी बात करते हुए दिख रहे हैं. लाइव कॉन्सर्ट में रैपर ने जो कुछ कहा, उसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया. जहां लोगों ने उनकी इस हरकत पर सवाल भी उठाए, जिसके बाद अब हनी सिंह ने माफी मांग ली है. पहले उन्होंने भूल चूक माफ लिखते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसके बाद एक पोस्ट भी अपने फैन्स के लिए लिखा है.

हनी सिंह वीडियो में कहते दिखे कि- ”नमस्कार मैं आपसे कुछ बात करने आया हूं. सुबह से मेरा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल किया जा रहा है एडिट करके. जो काफी लोगों को बहुत आपत्तिजनक लग रहा है. मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं, मैं Nanku and Karun के शो पर सिर्फ एक गेस्ट था. और तकरीबन इस शो में जाने से 2 दिन पहले ही मेरा कुछ गायनोकॉलिस्ट के साथ लंच था. तो उनके साथ मेरा जिक्र चल रहा था, जिन्होंने बताया कि आजकल युवा पीढ़ी ट्रांसमिटेड बीमारी से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि Gen Z को उन्हीं के तरीके से मैसेज दे जाऊं”

हनी सिंह ने क्या कहा था, पढ़िए…

  • पहले दी गाली, फिर अश्लील बातें करने लगे: 14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था। बड़ी गिनती में लोग वहां पहुंचे थे और हनी सिंह गा रहे थे। इसी बीच वो रुके और फिर दिल्ली की ठंड का जिक्र करने लगे। हनी सिंह ने इसकी शुरुआत गाली के साथ की। युवाओं को पहले समझ नहीं आया और वो हूटिंग करने लगे। उसके बाद हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी और अश्लील भाषा बोलनी शुरू कर दी।
  • गाड़ी में संबंध बनाने का जिक्र किया: हनी सिंह ने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि देखो, दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में @@@ करने का मजा ही कुछ और है। दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी में @@@ दिल्ली की ठंड में। इसके बाद उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी की और युवाओं को गलत काम करने के लिए प्रेरित किया।
  • लोग बना रहे थे वीडियो: यो यो हनी सिंह ने जब मंच पर इस तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग किया तो उस समय बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। लोगों ने उसके बाद यो यो हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग अब उन पर फिर से नशा करने के आरोप लगा रहे हैं।

पहले वीडियो, फिर पोस्ट लिखकर मांगी माफी

दरअसल हनी सिंह के वायरल वीडियो के बाद खूब बवाल मचा था, जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी. साथ ही बताया कि क्यों वो गंदी बात लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कही गई थी. हालांकि, उस वीडियो के कुछ घंटे बाद रैपर को एक पोस्ट भी शेयर करना पड़ा. वो लिखते हैं- ”मुझे बहुत अफसोस है कि जिस तरह से मैंने यह मैसेज दिया, वह गलत था और कई लोगों को मंजूर नहीं था. मैं उन सभी से दिल से माफ़ी मांगता हूं जिन्हें दुख पहुंचा या जिनका अपमान हुआ। आगे से, मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि मैं अपने शब्दों और कामों में बहुत ज़्यादा सावधान और ज़िम्मेदार रहूंगा. आपका- यो यो हनी सिंह”.

हालांकि, इसमें ऐसा कुछ नया नहीं था, इस पोस्ट में भी वही बात थी, जो वीडियो में कही गई थी. हालांकि, लोगों ने उनके वीडियो और पोस्ट पर माफी एक्सेप्ट की. जबकि, ज्यादातर लोग उनकी बातों से सहमत भी नजर आए. कुछ लोगों का यहां तक कहना था कि हां कहने का तरीका गलत है लेकिन सच ही कहा था. जबकि, कुछ ने खूब ट्रोल करते हुए कहा कि, पहले कुछ भी कह दो, फिर माफी मांगने का नाटक करो.

About NW-Editor

Check Also

विकलांग बच्चों के लिए ब्लॉक स्तरीय भांगड़ा, गिद्दा और ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

-सेंटर रायकोट की रही बल्ले बल्ले लुधियाना , 5 फरवरी (.): समग्र शिक्षा अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *