Breaking News

होटल में हैवानियत: सहेली का दोस्त बना रेपिस्ट, 22 साल की प्लेयर कैसे फंसी?

फरीदाबाद : डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में चल रही प्रतियोगिता में भिवानी से हिस्सा लेने आई 22 साल की शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। शूटर अपनी सहेली के साथ यहां बुधवार को आई थी। आरोप है कि सहेली के जानकार ने ही होटल में शूटर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहेली सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल में सहेली के दोस्त ने किया रेप

जानकारी के मुताबिक, भिवानी के एक गांव में रहने वाली महिला शूटर अपने सहेली के साथ मंगलवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने फरीदाबाद आई थी। बुधवार शाम शूटर के दोस्त ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक जानकार गौरव को फोन कर मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा। फोन करने के आधे घंटे बाद गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ वहां पहुंच गया। बुधवार शाम चारों ने सराय ख्वाजा स्थित होटल में दो कमरे ले लिए। फिर एक कमरे में बैठकर पार्टी की। रात को 9 बजे शूटर की सहेली अपने जानकार गौरव को लेकर नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई। इसी दौरान शूटर के साथ ठहरे सतेंद्र ने दुष्कर्म किया। शूटर ने अपने एक दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पीड़ित शूटर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की सहेली समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली ब्लास्ट: लाल ईको स्पोर्ट्स कार पार्क करने वाला गिरफ्तार, निकला उमर का रिश्तेदार

इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक और कार की तलाश थी. ये एक Brezza …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *