Breaking News

तेलंगाना में तेज टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, चार स्टूडेंट्स की मौत

तेलंगानाके रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है, जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों के शव चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ में घुस गई। इससे पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। पुलिस ने बताया का हादसा रात 1:30 बजे मोकीला थाना क्षेत्र में हुआ। सभी छात्र दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। स्पीड ज्यादा तेज होने के कारण ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया।

सभी मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों और घायल की पहचान कर ली गई है। मृतकों के नाम कारगयाला सुमित 20 वर्ष कोकापेट निवासी, निखिल 20 वर्ष मांचीरेवुला, देवाला सूर्या तेजा 20 वर्ष मांछेरियाल मूल निवासी और बलमूरी रोहित 18 वर्ष कोकापेट निवासी हैं। घायल छात्रा का नाम सुंकारी नक्षत्रा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को तुंरत अस्पताल भेज दिया गया जिसका इलाज जारी है।

About NW-Editor

Check Also

बनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बोले- यहां के किसान आलू से बना रहे सोना; चारपाई पर बैठकर लोगों ने सुनी जनसभा

बनासकांठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *