Breaking News

“अहमदाबाद में मोदी–मर्ज की मुलाकात: साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मनी के चांसलर, चरखे और पतंग से दिखी दोस्ती की झलक”

अहमदाबाद: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ आज अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी आश्रम के नाम से भी मशहूर साबरमती आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने 1917 में की थी। 1917 से 1930 तक यह गांधीजी का निवास रहा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्रों में से एक था। ऐतिहासिक आश्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। बता दें कि फ्रेडरिक मर्ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 12-13 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए पहुंचे हैं।

इसके बाद गांधीनगर में स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में द्विपक्षीय कार्यक्रम होंगे, जहां दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को हाल ही में 25 वर्ष पूरे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाम को मोदी महात्मा मंदिर में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच होने वाली वार्ता में शामिल होंगे, जिसके बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

 

About NW-Editor

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *