Breaking News

कीचकपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, गलाथा ने जीता पहला मैच

फतेहपुर। मलवा विकास खंड के कीचकपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ हो गया।उदघाटन मैच का फीता काटकर पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू ने शुभारंभ किया।प्रथम लीग मैच बडाहर व गलाथा के मध्य खेला गया।जिसमे बड़ाहार ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में ऑल आउट होकर 68 रन बनाए वही जवाब में उतरी गलाथा की टीम ने 9 ओवर पर पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच अजय यादव को दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम जीतू ने कहा खेलेंगे तभी खिलेंगे।ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका अभी तक इस लिए नहीं मिल पाता था क्योंकि गांवों में खेल मैदान नहीं थे।डबल इंजन की सरकार ने गांव गांव खेल मैदानों की जमीनों को सुरक्षित किया और आज गांवों में भी मिनी स्टेडियम कि तरह खेल हो रहे है। इस दौरान सुरेश सिंह गौतम, हर्ष सिंह,अंकुर सिंह, सागर सिंह,भूपेंद्र तिवारी, प्रकाश पांडे, विपिन प्यारे आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *