Breaking News

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गेहूं चोर

– एक क्विंटल गेहूं व 1750 रूपए बरामद
– पुलिस टीम की गिरफ्त में गेहूं चोर।
बिंदकी, फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने गेहूं चोरी के एक मुकदमें से संबंधित तीन अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो बोरी गेहूं (करीब एक क्विंटल) व विक्रित चोरी के गेहूं का 1750 रूपये बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
बिंदकी कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगणों की तलाश में कोतवाली पुलिस लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर अवधेश कुमार उर्फ टमाटर पुत्र हरीशचन्द्र, दीपक पुत्र स्व0 रतीराम, रोहित कुमार पुत्र बडकू निवासी शहबाजुपर को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से दो बोरी गेहूं व विक्रित चोरी के गेहू का 1750 रूपये बरामद किए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह, उपनिरीक्षक मुनीब राम, कांस्टेबल गौतम कुमार, संजीव कुमार, श्याम सुन्दर, समीर कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *