Breaking News

खागा में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हादसा, 40 वर्षीय युवक ने गंवाई जान

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकरा गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक 40 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुकरा गांव निवासी जगत पाल का पुत्र बचान यादव शुक्रवार की रात शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

पहाड़पुर में किसान मोर्चा की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाईं विकास और किसानों से जुड़ी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *