Breaking News

पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल: राजा पांडेय ने गरीबों व बुजुर्गों में बांटे कंबल

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में कड़कड़ाती ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच समाजसेवी राजा पांडेय ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। स्वर्गीय शिवशंकर पांडेय की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कस्बा मोहनलालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं बुजुर्ग लोगों को 100 कंबल वितरित किए गए।कंबल पाकर जरूरतमंद ग्रामीण भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय शिवशंकर पांडेय की पुण्यतिथि पर गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। ठंड के इस मौसम में कंबल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।समाजसेवी राजा पांडेय ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय शिवशंकर पांडेय का जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा और उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीबों और असहायों की मदद करनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।

About NW-Editor

Check Also

शराब के नशे में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *