Breaking News

प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों का जाना हाल-चाल;  बैरकों, रसोई व अस्पताल का जायजा लेकर महिला बंदियों को बांटे चश्मे व किट

महोबा। प्रभारी जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ध्रुवराय ने पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान न्यायिक व पुलिस अधिकारियों ने उपकारागार बैकरों, परिसर व रसोई की साफई व्यवस्था को देखते हुए और बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने महिला वंदियों को चश्मे व दैनिक सामग्री किट उपलब्ध कराई।
अधिकारियों ने उपकारागार की समस्त बैरकों का निरीक्षण करते हुए बन्दियों की समस्याओं, रहन सहन व उनके प्रति किये जा रहे व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। बन्दियों ने जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार को सही बताया। इसके बार महिला बैरक का निरीक्षण किया गया जहां 11 महिला बंदी पायी गयी साथ ही सभी महिला बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए जेलर को निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों ने महिला बंदियों को चश्में एवं दैनिक सामग्री किट उपलब्ध कराई। निरीक्षण दौरान प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने सभी बन्दियों को निःशुल्क विधिक जागरूकता की जानकारी दी गई और आर्थिक रूप से कमजोर बन्दियों को बताया कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर उन्हें मुकदमे की पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता दिया जा सकता है, साथ ही सभी बन्दियों से भाईचारे की भावना रखने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने पाकशाला का निरीक्षण करते हुए निरंतर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान जेल अस्पताल मे निरुद्ध बंदियों का हालचाल जाना गया और चश्में उपलब्ध करायें गयें, साथ ही जेलर प्रिय कुमार मिश्र निर्देश दिए कि जो बन्दी अत्यन्त गरीब है तथा अपना निजी अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, उन्हे निःशुल्क लीगल एड डिफंेस काउन्सिल नियुक्त कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जेलर ने बताया गया कि उपकारागार मे कुल 337 बंदी निरूद्ध है। बताया गया कि प्रातकाल बन्दियांे को नास्ते मे चाय, गुड़, चना दिया गया था तथा सुबह के भोजन में अरहर की दाल, रोटी, आलू- लौकी सब्जी, दोपहर के नास्ता के लिये चाय बिस्कुट दिया गया और सांयकाल के भोजन के लिए मलका मसूर की दाल, रोटी, आलू बैंगन की सब्जी तैयार की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुखबीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अनवर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हरिहर गुप्ता, सचिव, मुख्य चिकित्साअधिकारी डाॅ. विनय कुमार, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी, लीगल एड काउन्सिल चीफ रामअवतार सिंह, डिप्टी चीफ रामनरेश यादव, असिस्टेंट योगेन्द्र सिंह, असिस्टेंट हरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने एआरटीओ दफ्तर की व्यवस्थाएं परखीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी: आवेदकों को न लगाने पड़ें बेवजह चक्कर, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की ताकीद

  महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बुधवार को जिले के उप संभागीय परिवाहन कार्यालय का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *