फतेहपुर। जिले में एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भेउली गांव में घरेलू विवाद के चलते मोबिना (35) पत्नी नाजिम ने रविवार रात अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News Wani
