Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

फतेहपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, भूमि पूजन के साथ धार्मिक महोत्सव का आगाज

फतेहपुर। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की पावन धारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे भव्य श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 3 से 11 दिसंबर तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का रसपान श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

शनिवार को दोपहर 12 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री ठाकुर जी सेवा परिवार के सदस्य हरिओम मिश्रा उर्फ ओमजी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य यजमान नवीन गुप्ता (बुलंदशहर) एवं अशोक मिश्रा अनिल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कराया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक जगत से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे लोगों में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर कमलेश मिश्रा प्रधान, बमलहरी द्विवेदी, प्रदीप गर्ग, अशोक तपस्वी, संजय पांडेय, आशीष त्रिपाठी, शिवम अग्निहोत्री, सिद्धनाथ तिवारी, अनिल त्रिपाठी, अंकित दीक्षित, वैभव द्विवेदी, राजेश मिश्रा, नवनीत मिश्रा, दिलीप द्विवेदी और अनिल शुक्ला सहित तमाम गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें और इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जेल में डीएम-एसपी की अचानक दस्तक, बैरकों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की हुई जांच

फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *