Breaking News

फतेहपुर में 75 शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा एचआईवी जागरूकता अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को किया जागरूक

फतेहपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में टीबी-एचआईवी समन्वय की मासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे एचआईवी जागरूकता अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक जनपद के 60 स्कूलों और 15 महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के पांच ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में टीबी और एचआईवी कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय तथा जागरूकता गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के विषय में जानकारी देते हुए भारत सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चन्द्र, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशान्त नारायण, काउंसलर अतुल जायसवाल, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर मो. नसीम, मो. फैज, पीपीएम राकेश, भक्तदास सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाखा में बुधवार की दोपहर परिजनों की डांट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *