Breaking News

मिशन शक्ति: महाविद्यालय की छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

– सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की दी सलाह
– छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देतीं महिला थाना प्रभारी।
फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के प्रति सजग बनाने और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भय मुक्त वातावरण और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। पुलिस सदैव महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संकोच न करते हुए तुरंत सूचित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा क्लब के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी ने महाविद्यालय के छात्राओं के अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को सड़क के नियमों का प्रशिक्षण दिया। सड़क पर पैदल चलने के नियम, विभिन्न प्रतीक चिन्ह तथा सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारण और निवारण पर चर्चा की। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर शकुंतला, मिशन शक्ति समिति के सदस्य डॉक्टर चारू मिश्रा, डॉक्टर, चंद्रभूषण, डॉक्टर राजकुमार के साथ ही प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी, शरद चन्द्र राय, रमेश सिंह डॉक्टर मधुलिका श्रीवास्तव, डॉक्टर ज्योति, बृजेश पाल, आनंदनाथ, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम राय, आरक्षी क्षमा अवस्थी, पीआरडी ज्योति सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

कैकेयी के वरदान से टूटा दशरथ का संसार, राम के वनवास और राजा के निधन का मार्मिक मंचन

खागा, फतेहपुर। कस्बे के अयोध्या मंदिर में आयोजित रामलीला में दशरथ मरण और कैकेयी-दशरथ संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *