Breaking News

सिसेंडी में पीडब्ल्यूडी जागा, बदहाल सड़क पर शुरू हुआ सीसी रोड निर्माण

 

  • 300 मीटर जर्जर मार्ग से 40 गांवों को मिल रही राहत, वर्षों बाद हरकत में आया विभाग ।

मोहनलालगंज/लखनऊ। सिसेंडी से जे०एस० पैलेस तिराहे तक करीब 300 मीटर लंबे जर्जर डामर मार्ग, जो गहरे गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा बना हुआ था, उस पर अब सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी मार्ग से मदा खेड़ा रायबरेली रोड होते हुए लगभग 40 गांवों का आवागमन होता है, जिससे रोजाना हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे थे। सड़क की दुर्दशा के चलते आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे थे, वहीं पैदल चलना भी दूभर हो गया था। ग्रामीणों ने अवैध खनन से जुड़े भारी डंपरों के आवागमन को सड़क टूटने का बड़ा कारण बताया था, लेकिन इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग लंबे समय तक मूकदर्शक बना रहा। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मौके पर सीसी रोड निर्माण शुरू कराया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण पूरा हो गया तो क्षेत्र को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में फिर से सड़क बदहाली का शिकार न हो।

About NW-Editor

Check Also

सिलेंडर के लिए यूपी में जमकर लात-घूसे चले, गाली-गलौज: लखनऊ में लंबी कतारें, कानपुर में लोगों का गुस्सा

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट कम नहीं हो रहा है। लगातार चौथे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *