नालंदा/पटना। नालंदा के गौतम ग्रुप के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों को शिक्षा एवं नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। पटना के मौर्या होटल में आयोजित समारोह में अभिनेता आफताब शिवदासानी ने गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग की डायरेक्टर डॉ. रजनी कुमारी सिंह, गौतम कॉलेज के सचिव त्रिपुरारी लाल एवं कार्यकारी सचिव डॉ. बिनोद कुमार को अवार्ड प्रदान किया। गौतम कॉलेज, भागन बिगहा में बीबीए–बीसीए एवं गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग, हिलसा में एएनएम, जीएनएम, बीएससी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पढ़ाई होती है। इस उपलब्धि पर अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार गौतम ने गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक व नर्सिंग शिक्षा के प्रति समूह की प्रतिबद्धता दोहराई।
News Wani
