Breaking News

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में करियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को बताए गए उज्ज्वल भविष्य के अवसर

फतेहपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी देकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने की।

मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दिग्विजय सिंह, रेडक्रॉस चेयरमैन एवं समाजसेवी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव तथा एडवोकेट संदीप कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय रहते सही करियर का चुनाव, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और निरंतर परिश्रम करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नई तकनीकों और उभरते रोजगार के क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से भी रूबरू कराया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक धनराज हिंदी एवं डॉ. मोहम्मद शाहिद खान उर्दू ने किया। अंत में प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। करियर मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

About NW-Editor

Check Also

जाफरगंज मेले में कुएं में गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, थाने के बाहर जुटे ग्रामीण

फतेहपुर। जाफरगंज कस्बे में लगे पारंपरिक मेले के दौरान कुएं में गिरकर 50 वर्षीय अधेड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *