ब्यूरो संजीव शर्मा
इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। घटना दिनांक 20 व 21 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि की है जब थाना वैदपुरा पुलिस टीम द्वारा महोला जेल रोड अंडर रेल पास के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक गोली अभियुक्त के बाएं पैर में लगी। इसके बाद अभियुक्त को घायल अवस्था में मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद की गई। मोटर साइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा कंजड उर्फ राजा उर्फ विकास पुत्र छुन्ना लाल निवासी मोहल्ला रामलीला जसवंतनगर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना वैदपुरा पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 3 25 27 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस पूरी कार्यवाही को थाना वैदपुरा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया गया।
News Wani
