Breaking News

धनतेरस पर दिव्यांगजनों के बीच पहुंची दीपावली की खुशियां, रेडक्रॉस ने बांटी जरूरत की सामग्री

फतेहपुर। दीपावली पर्व की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सेवा और संवेदनशीलता की अनूठी पहल की गई।

समाजसेवी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस भवन में असनी स्थित श्री साईं दिव्यांग संस्थान के आठ नेत्रहीन दिव्यांगजनों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई, दलिया और मोमबत्तियां वितरित कीं।

इस पहल का उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व पर दिव्यांगजनों के जीवन में खुशियों की मिठास घोलना और उन्हें भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना रहा।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के साथ भी खुशियां साझा की जाएं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम बन सकते हैं।

कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, मिड-डे मील में जुड़ेगा सूजी का हलवा

धाता, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *