Breaking News

फतेहपुर में सेवा की मिसाल बनी भोजन जन सेवा समिति, जरूरतमंद बच्चों को बांटी दीपावली की खुशियां

फतेहपुर। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। इसी मानवीय भावना को साकार करते हुए भोजन जन सेवा समिति ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व से पहले गरीब, असहाय एवं निराश्रित परिवारों के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की।

शुक्रवार को गड़रियनपुरवा स्थित संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को दीपावली के अवसर पर खाद्य सामग्री प्रदान की गई। त्योहार से पहले सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनकी मुस्कान ने इस सेवा अभियान को और भी भावुक एवं यादगार बना दिया।

समिति का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी जरूरतमंद परिवार के घर में त्योहार की खुशियां कम न हों। जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर कुमार शेखर, मनीष केशरवानी, अंकित वर्मा, शैलेश साहू, सोनम भास्कर, सागर कुमार, रमेंद्र सिंह, दीपक अग्रहरि, नरेश अग्रहरि, सपना सिंह, राघवेंद्र अग्रहरि, यतीश राययादा, अंकिता सिंह एवं आचार्य राम नारायण सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *