Breaking News

फतेहपुर में सेवा और सम्मान का संगम, बुजुर्गों व दिव्यांगों को बांटे गए करोड़ों के उपकरण

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारिया का सहनीपुर, असनी, गौराकला, आधारपुर, सरेला, चांदीपुर और हुसैनगंज सहित कई गांवों में बुजुर्गों एवं युवाओं ने माला पहनाकर और पटका भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद रिंकू लोहारिया ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को करीब एक करोड़ रुपये के उपकरण वितरित किए। साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रिंकू लोहारिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है। नौजवान साथियों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभान्वित कराया गया है। बुजुर्गों को उपकरण उपलब्ध कराना और दिव्यांगजनों की सेवा करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आधारपुर, असनी, सरेला, गौराकला, गौरा कुरियानी, चांदीपुर, सहनीपुर और आसपास के गांवों के लोगों ने उन्हें जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह जीवनभर आभारी रहेंगे।

इस दौरान बच्चा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, सनी सिंह, विकास दुबे, नीरज अग्निहोत्री सहित विभिन्न गांवों के प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *